ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम

कोरोना के लिए इस बिटिया ने तोड़ा अपना पिगी बैंक, PM मोदी भी हो गए मुरीद

31-Mar-2020 11:06 PM

DELHI : कोरोना वायरस को लेकर देश में चल रहे लड़ाई के बीच लोग लगातार अपने स्तर से आर्थिक मदद कर रहे हैं। पीएम केयर्स फंड में मदद देने वालों की फेहरिस्त काफी लंबी हो गई है। बड़े उद्योपतियों, सेलिब्रिटी से लेकर देश के आम आदमी तक राहत के लिए अपने स्तर से आर्थिक मदद दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आगे आकर मदद देने वालों का शुक्रिया भी अदा कर रहे हैं लेकिन कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए एक बिटिया ने अपना पिगी बैंक तोड़ डाला। पिगी बैंक में जो पैसे इस बच्ची ने जमा की है वह पीएम केयर्स फंड में जमा करवा दिए।


दरअसल चार्टर्ड अकाउंटेंट आलोक भट्ट में अपनी बेटी का एक वीडियो ट्वीट किया था। इस वीडियो में उनकी बच्ची ने अपना पिगी बैंक तोड़कर निकाले गए सभी पैसों को प्रधानमंत्री केयर्स फंड में जमा कराने की बात कही है। आलोक भट्ट ने पीएम के फंड में जमा कराई गई रकम का स्लिप भी ट्वीट किया। पिगी बैंक तोड़कर कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद देने के लिए आलोक भट्ट की छोटी सी बच्ची ने जो प्रयास किया उसका वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिट्वीट किया है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बच्ची की तरफ से की गई पहल को सराहनीय बताते हुए कहा है कि छोटे बच्चों की तरफ से दिया जा रहा योगदान वाकई अभूतपूर्व है। एक छोटी सी बच्ची ने अपनी पिगी बैंक से पीएम केयर फंड में आर्थिक मदद दी है यह वाकई यंग इंडिया का दौर है।