Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी
21-May-2021 09:37 AM
DESK : देश में कोरोना के नए मामलों में कमी देखी जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2.59 लाख मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 3.57 लाख मरीज ठीक हुए हैं. हालांकि, महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा फिर एक बार 4 हजार के पार चला गया. गुरुवार को 4,208 मरीजों ने दम तोड़ दिया. देश में एक्टिव मरीजों की संख्या में 1.02 लाख की कमी आई.
गौरतलब है कि गुरुवार को कोरोना के नए केस का आंकड़ा 34 दिन में सबसे कम रहा. इससे पहले 16 अप्रैल को 2.34 लाख नए केस आए थे. सबसे बड़ी राहत है कि 8 दिन से नए केस के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा ज्यादा बना हुआ है. इससे एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है. कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा 37.41 लाख एक्टिव केस 9 मई को थे. 11 दिन में यह घटकर 30.22 लाख रह गए हैं.
बिहार में भी अब कोरोना का संक्रमण घटने लगा है. पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 5 हजार 871 नए मामले सामने आए, जबकि 9 हजार 977 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. हालांकि प्रदेश में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ते ही जा रहा है. आज फिर 98 लोगों की मौत रिकार्ड की गई. हालांकि राहत की बात है कि सूबे में कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट बढ़कर 91 प्रतिशत से ज्यादा हो गया.