ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / कोरोना संक्रमण के कारण CRPF का मुख्यालय सील, 135 स्टाफ निकले हैं पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण के कारण CRPF का मुख्यालय सील, 135 स्टाफ निकले हैं पॉजिटिव

03-May-2020 02:42 PM

DELHI: कोरोना के कारण सीआरपीएफ मुख्यालय को सील कर दिया गया है. मुख्यालय में काम करने वाले 135 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. जिसके बाद सील कर मुख्यालय को सैनिटाइज किया जा रहा है. 

20 की रिपोर्ट आना बाकी

20 स्टाफ का कोरोना रिपोर्ट आना अभी बाकी है. 40 ऑफिसर और स्टाफ को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है. हेडक्वॉर्टर में अटैच एक ड्राइवर पॉजिटिव पाया गया. इसके अलावा एडीजी का स्टेनोग्राफर भी संक्रमित पाया गया है.

स्पेशल डीजी भी क्वॉरेंटाइन

बताया जा रहा है कि स्पेशल डीजी जावेद अख्तर को  के अलावे 40 ऑफिसर को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है. इनलोगों के संपर्क में आने वाले लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है. कोरोना के कारण कुछ दिन पहले ही एक सब इंस्पेक्टर की भी मौत हो गई थी. बता दें कि मौत के बाद सीआरपीएफ की 31 बटालियन को सील कर दिया गया था. बटालियन में कोरोना संक्रमण होने के बाद बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ के डीजी से इस मामले पर रिपोर्ट मांगी थी. रिपोर्ट में यह बताने को कहां गया है कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई.