बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप
28-Apr-2021 10:42 AM
DESK : भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है. हर दिन रिकॉर्ड तीन लाख से ज्यादा मरीज मिलने का सिलसिला जारी है. इतना ही नहीं अब तो कोरोना से मौत के आंकड़े भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. बीते 24 घंटे की अगर बात करें तो 3 हजार से अधिक संक्रमितों की मौत हो चुकी है. इसी के साथ ही अबतक 2 से ज्यादा की लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में भारत में कुल 3.60 लाख कोरोना के केस दर्ज किए गए. जबकि 3293 लोगों की मौत हुई है. वहीं, एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़कर 29,78,709 हो गई है. भारत में पिछले एक साल से कोरोना अपना कहर बरपा रहा है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में जब से दूसरी लहर ने अपना असर दिखाना शुरू किया है, ये बेकाबू हो चला है.
वहीं, दुनिया में कोरोना के कारण हुई कुल मौतों के मामले में अब भारत चौथे नंबर पर आ गया है. सबसे अधिक मौतें अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको में हुई हैं, उसके बाद भारत का नंबर आता है.ऐसे तो भारत के हर राज्य से ही चिंता बढ़ाने वाली खबरें आ रही हैं. लेकिन महाराष्ट्र, यूपी और दिल्ली का हाल सबसे बुरा है. महाराष्ट्र में लगातार कोरोना के नए केसों की संख्या 60 हजार के पार ही आ रही है, जबकि बीते दिन तो राज्य में एक दिन में करीब 900 मौतें दर्ज की गई.