ब्रेकिंग न्यूज़

Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा Highway driving safety tips: हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, छोटी चूक भी बन सकती है जानलेवा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI ने केस में जोड़ी POCSO की धाराएं, जांच का दायरा बढ़ा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी

कोरोना से देश में मौत का आंकड़ा 1 हजार के पार, देखिए हर राज्य का क्या है हाल...

29-Apr-2020 09:46 AM

DELHI : देश में जारी लॉकडाउन के बीच कोरोना का कहर लोगों को अब डराने लगा है.  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वार जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार बुधवार की सुबह तक देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा एक हजार के पार कर गया है. 

ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 31 हजार 332 हो गई है. वहीं अबतक एक हजार 7 लोगों की मौत हो गई है. अच्छी खबर यह है कि अबतक 7 हजार 696 लोग ठीक हो चुके हैं. 

वहीं कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. यहां अबतक कोरोना के 9318 मामले सामने आए हैं तो वहीं अबतक 400 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कोरोना से दूसरा सबसे प्रभावित राज्य गुजरात है. यहां अबतक 3744 मामले सामने आए हैं, जिसमें 181 लोगों की मौत हो चुकी है.

 दिल्ली  में अबतक कोरोना के 3314 मामले आए हैं, जिसमें 54 की मौत हुई है. राजस्थान में  2364 कंफर्म केस और  51 लोगों की मौत, मध्य प्रदेश में  2387 मामले और 120 लोगों की मौत, तमिलनाडु में 2058 कंफर्म केस और  25 लोगों की मौत,  उत्तर प्रदेश में 2053 केर जिसमें से 34 लोगों की मौत, आंध्र प्रदेश में  1259 मामले और 31 की मौत, अंडमान निकोबार में 33 मामले, अरुणाचल प्रदेश में एक मामला, असम में 38 मामले  औऱ एक की मौत, बिहार में 366 मामले और  2 की मौत, चंडीगढ़ में 56 मामले, छत्तीसगढ़ में 38 मामले, गोवा में 7 मामले, हरियाणा में 310 मामले  और तीन की मौत,  हिमाचल प्रदेश में 40 मामले और  एक की मौत हो चुकी है. 

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में 565 मामले और 8 की मौत, झारखंड में 103 मामले  और 3 की मौत, कर्नाटक में 523 मामले  और 20 की मौत, केरल में 485 मामले और 4 की मौत, लद्दाख में 22 मामले, मणिपुर में 2 मामले, मेघालय में 12 मामले  औऱ एक की मौत, मिजोरम में एक मामला और ओडिशा में 118 मामले और एक की मौत,पुदुचेरी में 8 मामले, पंजाब में 322 मामले और 19 की मौत, तेलंगाना में 1004 मामले और 26 की मौत, त्रिपुरा में 2 मामले, उत्तराखंड में 54 मामले, पश्चिम बंगाल में 725 मामले और 22 की मौत का मामला अबतक सामने आया है.