ब्रेकिंग न्यूज़

‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार

कोरोना से दाऊद इब्राहिम के भतीजे की मौत, बेड पर तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

25-Dec-2020 10:05 PM

DESK :  भारत के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल दाऊद इब्राहिम के भतीजे सिराज कास्कर की कोरोना से मौत हो गई. वह कई दिनों से बीमार था, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पाकिस्तान के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी. लिहाजा उसने हॉस्पिटल के बेड पर तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. 


कोरोना से मरने वाला सिराज कास्कर दाऊद इब्राहिम के बड़े भाई साबिर कासकर का बेटा था. मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार मृतक सिराज कास्कर 38 साल का था, जिसे एक सप्ताह पहले ही पाकिस्तान के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद का बड़ा भाई साबिर ही पहले मुंबई शहर में दाऊद के नेटवर्क को हैंडल करता था लेकिन पठान गिरोह के इशारे पर 12 फरवरी 1981 को गैंगस्टर मान्या सुर्वे ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी.


साबिर कासकर हत्याकांड के बाद मुंबई के अंडरवर्ल्ड में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई थी. इसी गैंगवार के बाद दाऊद इब्राहिम मुंबई अंडरवर्ल्ड का डॉन बन गया था. मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि उन्हें अपने मुखबिरों से पता चला कि साबिर कास्कर का बेटा सिराज कोरोना से संक्रमित था. पिछले हफ्ते उसे सांस लेने में तकलीफ हुई थी. मुंबई में रिश्तेदारों को कराची में मौजूद दाऊद इब्राहिम के परिवार के सदस्यों ने सिराज की मौत के बार में जानकारी दी. मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को यह जानकारी अपने मुखबिर से मिली. सिराज कास्कर कराची के क्लिफ्टन इलाके में दाऊद इब्राहिम की हवेली के पास ही रहता था.