ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / कोरोना से 6 शिक्षकों की मौत, प्रिंसिपल की भी गयी जान

कोरोना से 6 शिक्षकों की मौत, प्रिंसिपल की भी गयी जान

11-Jun-2020 02:27 PM

DELHI : देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना कहर बरपा रहा है। दिल्ली में कोरोना से अब तक 984 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 28 लोगों की जान गयी है। कोरोना संकट के बीच कोरोना वॉरियर्स की भूमिका निभा रहे दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 150 से ज्यादा शिक्षक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब तक 6 शिक्षकों की जान चली गयी है। आज कोरोना से सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की मौत हो गयी। 


दिल्ली के कल्याणपुरी स्थित सर्वोदय स्कूल के प्रिंसिपल ओमपाल सिंह की आज कोरोना से मौत हो गयी। कोरोना वॉरियर्स के तौर पर तैनान शिक्षक तेजी से कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब तक दिल्ली में 150 से ज्यादा शिक्षक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना से 6 शिक्षकों की मौत हो चुकी है। सरकारी स्कूल के शिक्षक बतौर कोरोना वॉरियर्स लगातार पीड़ितों की सेवा कर रहे हैं। 


दिल्ली में कोरोना के आंकड़ें डराने वाले हैं। दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 1501 केस मिले हैं। दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 32810 तक पहुंच गया है। पिछले चौबीस घंटे में दिल्ली में 24 घंटे में 48 लोगों की कोरोना से मौत हो गयी।  ये एक दिन में इस वायरस,से राजधानी में मरने वालों की सबसे बड़ी संख्या है। अब दिल्ली में कोरोना से कुल मौत की संख्या 984 तक पहुंच गयी है।