तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
05-May-2020 08:22 AM
DESK : कोरोना संक्रमण की चेन को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन 3 जारी किया गया है. इस दौरान आर्थिक संकट को लेकर हर कोई चिंतित है. वहीं देश में आए आर्थिक संकट को लेकर कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में आर्थिक संकट को लेकर लगातार सरकार को सुझाव दे रहे हैं. इसी क्रम में राहुल गांधी ने रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन से बात की थी, इस बातचीत के दौरान रघुराम राजन ने कहा था कि गरीबों की मदद पहुंचाने के लिए सरकार को 65 हजार करोड़ रुपये की जरूरत है.
जिसके बाद वे आज नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी से चर्चा करेंगे. दोनों के बीच यह बातचीत सुबह नौ बजे से शुरू होगी. इस दौरान दोनों कोरोना और लॉकडाउन से पैदा हुए आर्थिक संकट, अब इस स्थिति से कैसे बाहर निकला जाए को लेकर बात करेंगे.
वहीं आम लोगों, उद्योगों, छोटे कारोबारियों को किस तरह मदद पहुंचाई जाए, इस पर भी चर्चा की जाएगी. बता दें कि अभिजीत बनर्जी को आर्थिक क्षेत्र में योगदान के लिए बीते साल ही नोबेल पुरस्कार से नवाज़ा गया था. बता दें कि कोरोना संकट के बीच कांग्रेस की ओर से एक सीरीज़ की शुरुआत की गई है, जिसमें राहुल गांधी अलग-अलग क्षेत्रों के एक्सपर्ट से चर्चा करेंगे और कोरोना वायरस संकट, वैश्विक स्तर पर भारत का रोल, आर्थिक संकट को लेकर बातचीत करेंगे.