ब्रेकिंग न्यूज़

LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा Patna Digha Road Project : पटना में खत्म होगा सबसे बड़ा जाम! दीघा में बनने जा रहा 3 गुना बड़ा गोलंबर; जानिए क्या है सरकार का प्लान BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार

Home / news / कोरोना संकट में नौकरी खोने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत, 45 दिन...

कोरोना संकट में नौकरी खोने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत, 45 दिन की सैलरी देगी सरकार

24-Aug-2020 09:17 AM

DESK: कोरोना संकट में जिनकी नौकरी गई है उनके लिए राहत की खबर है. फिलहाल यह राहत मध्य प्रदेश के 5 लाख लोगों को मिलने वाली है. केंद्र सरकार ऐसे लोगों को डेढ़ महीने की सैलरी (30 हजार रुपए अधिकतम) राहत के रूप में देने जा रही है. इसकी शुरुआत इसी माह में हो जाएगी. 

21 हजार से कम वेतन वाले को मिलेगा फायदा

इस लाभ के लिए एक शर्त भी रखी गई है. जिस कर्मचारी का वेतन 21 हजार रुपए कम होगा उनको यह लाभ मिलेगा. 24 मार्च से 31 दिसंबर 2020 के बीच इसका लाभ लिया जा सकता है. मध्य प्रदेश में यह लाभ केंद्र सरकार की अटल स्कीम के योजना के तहत  कर्मचारी राज्य बीमा निगम के जरिए दिलाया जाएगा. 

1500 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान

जो कर्मचारी कर्मचारी राज्य बीमा निगम के सदस्य होंगे उनको यह फायदा मिलेगा. इस दायरे में मंडीदीप, पीथमपुर, मालनपुर समेत प्रदेशभर में औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारी आएंगे. कर्मचारियों को देय राशि में उनके पिछले तीन महीने के वेतन का औसत 50 प्रतिशत तक मिलेगा. इस योजना से 1500 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है. वैसे यह योजना सभी निजी क्षेत्र के उद्योगों पर लागू होती है, लेकिन ऐसे उद्योग जिन्होंने अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी और अन्य सुविधाएं देने का विकल्प ले रखा है. वे इस दायरे में नहीं आएंगे. बताया जा रहा है कि यह योजना केंद्र सरकार पूरे देश में लागू करने वाली है. इसके तहत 40 लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा.