समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
18-Apr-2020 06:59 PM
PATNA: डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रवासियों को 1-1 हजार की मदद, स्वास्थ्य कर्मियों को एक माह का अतिरिक्त वेतन व घर-घर जाकर प्लस पोलियो की तर्ज पर व्यापक सर्वेक्षण, स्क्रीनिंग कर संक्रमितों की पहचान करने वाला बिहार देश का पहला राज्य है. जिसने वैश्विक महामारी कोरोना का मजबूती से मुकाबला किया है. मोदी ने कहा कि इसी का नतीजा है कि दूसरे राज्यों की तुलना में आबादी के अनुपात में बिहार में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या मात्र 85 और मरने वालों की तादाद केवल 02 तक सीमित है. बिहार का अनुसरण करते हुए झारखंड ने जहां योजना प्रारंभ की है वहीं उत्तर प्रदेश, प. बंगाल और उड़ीसा भी शुरूआत करने की तैयारी में हैं.
एक महीने का अतिरिक्त वेतन
मोदी ने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जिसने कोरोना की लड़ाई में सबसे पहले चिकित्सकों,नर्सों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को एक माह का अतिरिक्त वेतन देने का निर्णय लिया. जिससे कोरोना योद्धाओं के मनोबल को बढ़ाने में सफलता मिली. चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत का ही नतीजा रहा कि बिहार में अब तक 37 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर अपने घर लौट चुके हैं.
प्रवासी को मिला 1-1 हजार रुपए
बिहार देश का पहला राज्य है जिसने दूसरे राज्यों में रुके प्रवासी बिहारियों के खाते में आपदा राहत कोष से विशेष सहायता के तौर पर 1-1 हजार रुपये भेजने का निर्णय लिया. अब तक आए करीब 16 लाख आवेदनों में से 11 लाख से ज्यादा प्रवासियों के खाते में राशि भेज दी गयी है.
एक-एक व्यक्ति की हो रही स्क्रीनिंग
इस मामले में भी बिहार देश का पहला राज्य है जिसने पल्स पोलियों की तर्ज पर राज्य के हॉट स्पॉट के तौर पर चिन्हित चार जिलों में 1 मार्च से पहले विदेश से आए व्यक्ति के गांवों को चिन्हित कर करीब 20 हजार गांवों के एक-एक व्यक्ति और पॉजिटिव पाए गए मरीजों के घर के 3 किमी के दायरे की आबादी की सघन स्क्रीनिंग कराने में सफल रहा है.