दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-May-2021 10:12 AM
DESK : कोरोना को लेकर देश में डर का माहौल बना हुआ है. इसी बीच दो अच्छी खबरें सामने आरही हैं. पहली अच्छी खबर ये है कि देश में कोरोना से रिकवर करने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. बीते 24 घंटे की बात करें तो एक दिन के अंदर रिकॉर्ड 3.18 लाख लोग रिकवर हुए हैं. अब तक पूरी दुनिया में एक साथ इतने मरीज ठीक नहीं हुए हैं.
दूसरी अच्छी खबर यह है कि सोमवार को लगातार तीसरे दिन नए मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज हुई है. पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 3 लाख 55 हजार 680 लोग संक्रमित पाए गए हैं. 30 अप्रैल के बाद से मरीजों की नए संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है. 30 अप्रैल को एक दिन में रिकॉर्ड 4.02 लाख मरीजों मिले थे. इसके बाद शनिवार को 3.92 लाख और रविवार को 3.70 लाख केस मिले थे. पिछले हफ्ते से इस हफ्ते की तुलना करें तो इस दौरान 15% केस में बढ़ोतरी दर्ज हुई है.
हालांकि कोरोना से हो रही मौतें अभी भी चिंता का विषय बनी हुई हैं. सोमवार को देश में 3436 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई. ये लगातार 6वां दिन था जब 3 हजार से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है. हालात ये है कि देश की राजधानी दिल्ली में हर 3 मिनट में एक मौत हो रही है. दुनिया के टॉप-10 देशों से तुलना करें तो भारत के अलावा तुर्की, अर्जेंटिना, जर्मनी और कोलंबिया में भी मौतों के आंकड़ों में इजाफा देखने को मिला है. बाकी अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, ईरान जैसे देशों में पिछले हफ्ते के मुकाबले इसमें गिरावट दर्ज हुई है.