दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी
07-May-2020 09:59 AM
DESK: कोरोना संक्रमित महिला सिपाही की मौत हो गई. वह चार दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया था. कोरोना के डर से अपनों ने भी साथ नहीं दिया. घंटों घर के बाहर एंबुलेंस में शव पड़ा रहा. यह मामला आगरा का है.
बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. शव घर के बाहर पड़ा रहा. जब सूचना मिली तो स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची. कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार कराया है. परिवार के बाकी सदस्यों को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है और सैंपल जांच के लिए भेजा गया है.
कानपुर में करती थी ड्यूटी
महिला जवान कानपुर के बिल्हौर थाने में तैनात थी. कुछ दिन पहले ही वहां से छुट्टी लेकर आगरा अपने ससुराल आई थी. परिजनों के साथ रह रही थी. हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की तबीयत खराब हो गई. उसके बाद उससे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इस दौरान उसकी मौत हो गई. मौत के बाद महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. फिलहाल बच्ची की रिपोर्ट नहीं आई है. घरवालों में दहशत का माहौल है तो वही बच्ची की चिंता सता रही है.