ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी

कोरोना संक्रमित मां-बाप के साथ 15 दिन तक रहा मासूम, फिर भी हर टेस्ट रिपोर्ट आई निगेटिव

15-May-2020 03:08 PM

DESK : एक तरफ जहां कोरोना संकट के बीच जहां  कोरोना संक्रमितों को आइशोलेट किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ एक अजीबोगरीब मामला पंजाब के गुरदासपुर से सामने आया है.

जहां एक बच्चा आइसोलेशन वार्ड में अपने मां-बाप और अन्य संक्रमित लोगों के साथ रहा, बावजूद इसके उसकी हर जांच रिपोर्ट निगेटिव आ रही है. जिसके बाद से अस्पताल के डॉक्टर भी हैरान हैे. 

बताया जा रहा है कि यह बच्चा अपने परिवार के साथ  श्री हजूर साहिब से लौटा था. जांच के दौरान इस बच्चे के माता-पिता समेत घर के 4 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद सभी को इलाज के लिए पंजाब के गुरदासपुर जिले में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्रशासन ने बच्चे को अलग रखने के लिए उनके परिजनों को कहा , लेकिन न तो परिवार माना और न ही बच्चा. इसके बाद बच्चे को  आइसोलेशन वार्ड में ही रहने दिया गया. इस दौरान बच्चे की दो बार टेस्ट कराई गई पर उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई. 

बच्चे के पिता ने बताया कि वह अपनी मां से साथ ही खाता था और सोता था. जिस वार्ड में वह बच्चा अपने परिजनों के साथ था, वहां 10 कोरोना पॉजिटिव मरिजों को रखा गया था. लेकिन बच्चे की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई.  आइसोलेशन वार्ड में वह हर वक्त मास्क पहन कर रखता था.