समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
23-Jun-2020 09:22 AM
PATNA: बिहार में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. सीएम ने कहा कि बिहार में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ना जरूरी है. इसके साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है.
फिर से होगी स्क्रीनिंग
सीएम ने कहा कि हाल के दिनों में अधिक संक्रमण वाले इलाकों में फिर से विशेष स्क्रीनिंग कराने की आवश्यकता जताई. जिससे संक्रमण रोका जा सके. ज्यादा संक्रमण इलाकों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को नजर रखने का निर्देश भी दिया है.
मास्क पहने के लिए लोगों को करें जागरूक
सीएम नीतीश ने कहा कि लोगों मास्क पहनने को लेकर जागरूक करें. मास्क पहनना कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी है. लोग बाहर निकल रहे हैं. एक दूसरे के संपर्क में आ रहे हैं ऐसे में संक्रमण का खतरा है. सीएम ने कहा कि कोरोना के साथ बाढ़ से लड़ने के लिए अभी से पूरी तैयारी कर ली जानी चाहिए. बता दें कि बिहार में लॉकडाउन के बाद करीब 20 लाख प्रवासी बिहार आए हैं. जिसके बाद बिहार में तेजी से कोरोना मरीजों के पॉजिटिव आने का सिलसिला जारी है. अब तक बिहार में कुल 7893 कोरोना मरीज मिल चुके हैं.