ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / कोरोना पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा- प्राइवेट हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत...

कोरोना पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा- प्राइवेट हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत के रेट में इलाज क्यों नहीं

05-Jun-2020 01:48 PM

DELHI: कोरोना संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से सवाल किया है कि इसका इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत नहीं किया जा सकता है क्या? सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना इलाज के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। 


सुप्रीम कोर्ट ने पूछा है कि  क्या आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज नहीं किया जा सकता?इससे पहले कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि पूछा था कि प्राइवेट और धर्मार्थ अस्पतालों से क्यों नहीं कोरोना का फ्री इलाज करने के लिए कहा जाता है। इस पर केंद्र ने कहा कि हमारे पास वैधानिक शक्ति नहीं है। कोर्ट में हॉस्पिटल एसोसिएशन की ओर से हरीश साल्वे ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना केवल चिन्हित लाभार्थियों के लिए है। हम पहले से ही रियायती दरों पर इलाज कर रहे हैं।याचिकाकर्ता की ओर से सचिन जैन ने कहा कि भारत सरकार को नागरिकों के साथ खड़ा होना चाहिए न कि कॉरपोरेट अस्पतालों के साथ।


चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) एसए बोबडे ने इस पूरे मामले की सुनवाई करते हुए पूछा कि आयुष्मान भारत योजना व्यक्तियों के लिए लागू है? इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि यह सरकार द्वारा लाभार्थियों की चिन्हित श्रेणियों के साथ तैयार की गई योजना है। वे सभी लोग जो इलाज का खर्च उठा नहीं सकते, वे इस योजना से आच्छादित हैं।