IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'
04-Mar-2020 01:36 PM
DELHI:कोरोना वायरस की इंडिया में इंट्री से केन्द्र सरकार एक्शन में नजर आ रही है। दिल्ली में लगातार हाईलेवल की मीटिंगों का दौर चल रहा है। थोड़ी ही देर में केन्द्रीय मंत्री समूह की बैठक होने वाली है।वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बैठक कर रहे हैं। इससे पहले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी बैठक की।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन समेत दिल्ली के तीन बड़े अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट मौजूद थे। मीटिंग में तीनों नगर निगमों के कमिश्नर और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन भी मौजूद थे। मीटिंग के बाद हर्षवर्धन ने बताया कि भारत में अब तक इस वायरस के 28 मामले सामने आ चुके हैं। इससे सावधानी ही बचाव है। हर्षवर्धन ने कहा कि जहां भी केस सामने आ रहे हैं उस पूरे इलाकों को हम चिन्हित करके वहां सेनेटाइजेशन का काम कर रहे हैं। हमने दिल्ली सरकार से कहा है कि सर्विलांस टीम में अच्छे डॉक्टर और सुविधाएं देकर उन्हें मजबूत बनाएं। एयरपोर्ट पर भी आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है।
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के की उच्च स्तरीय बैठक खत्म होने के बाद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी दी है कि तीन लाख से ज्यादा N95 मास्क का इंतजाम किया गया है। दिल्ली के 25 अस्पतालों में 230 बेड का भी इंतजाम किया गया है। मेडिकल स्टाफ को आठ लाख मेडिकल किट उपलब्ध करवायी गयी हैं।