ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

कोरोना मरीज के इलाज के दौरान संपर्क में आए डॉक्टर, ऐसे 21 लोगों की बन गई चेन

08-Apr-2020 09:50 AM

DESK :  कोरोना का कहर पूरी दुनिया में जारी है. तेजी से पैर पसार रहे कोरोना ने भारत को भी अपनी जद में ले लिया है. अबतक 5 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. इनमें से 124 लोगों की मौत हो गई है. 

कोरोना जैसे खतरनाक वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ के लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर दिन-रात जुटे हुए हैं. सभी इस महाजंग में अपनी परवाह किए बिना हमारी सेवा कर रहे हैं.

इस बीच महाराष्ट्र के मुंबई में एक प्राइवेट अस्पताल जसलोक हॉस्पिटल में डॉक्टर समेत  मेडिकल स्टाफ के 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.  जिसके बाद से हड़कंप मच गया है. अस्पताल ने तत्काल प्रभाव से अपनी सारी सेवाएं स्थगित कर दी हैं. हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी. खबर के मुताबिक  2 हफ्ते पहले एक कोरोना पॉजिटिव पेशेंट अस्पताल में भर्ती हुआ था, जिसके इलाज के दौरान कुछ लोग कोरोना से संक्रमित हो गए और एक-एक कर 21 लोगों की चेन बन गई.