बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति पटना में दवा घोटाले का भंडाफोड़… करोड़ों की सरकारी दवाइयां गोदाम से बरामद, एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Bihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... चोर मचावे शोर: बालू और शराब माफिया को लेकर मांझी का बड़ा बयान, कहा...ई सब तेजस्वी का आदमी है पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार
15-Apr-2020 06:24 AM
PATNA : कोरोना क्राइसिस के बीच अब तक आउट ऑफ फ्रेम दिख रहे हैं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अचानक से आधी रात को अवतरित हुए हैं। देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण शुरू होते हैं तेजस्वी यादव ने अपना वीडियो जारी कर महामारी पर राजनीति की शुरुआत कर दी है। तेजस्वी यादव ने 20 सेकंड और 16 सेकंड के दो वीडियो जारी किए हैं जिसमें वह कोरोना महामारी फैलाने का ठीकरा अमीरों के माथे को रहे हैं।
तेजस्वी यादव लॉकडाउन शुरू होने के पहले ही बिहार से बाहर चले गए थे और फिलहाल वह कहां है इसका कोई अता पता नहीं है। फेसबुक ट्विटर के जरिए लगातार बिहारियों तक अपनी पहल से पहुंच रही मदद की जानकारी साझा करते रहे हैं लेकिन उन्होंने अब तक कोई वीडियो संदेश जारी नहीं किया था। अब तेजस्वी वीडियो संदेश के जरिए सामने आए भी हैं तो राजनीति के साथ। तेजस्वी यादव ने कहा है कि कोरोना जैसी बीमारी हवाई जहाज वाले लेकर आए हैं और भुगतना पैदल चलने वाले लोगों को पड़ रहा है। पासपोर्ट वाले लोग इसे लेकर आए और इसका खामियाजा बीपीएल राशन कार्ड वाले भुगत रहे हैं। तेजस्वी ने देश में कोरोना महामारी फैलाने का ठीकरा अमीरों के ऊपर फोड़ते हुए कहा है कि अमीरों की शान और शौकत के कारण बीमारी का हर्जाना बेचारे करोड़ों गरीब लोग भुगत रहे हैं। महामारी के बीच तेजस्वी की कोशिश अमीर-गरीब की बात कर अपना वोट बैंक साधने की नज़र आ रही है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आधी रात के वक्त जो वीडियो साझा किया है उसमें वह हाथ जोड़कर सरकारों से विनती करते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी ने कहा है कि अगर सरकार सोचती हैं कि गरीबों के खाते में महज 500 रुपये डालकर या उन्हें मुट्ठी भर दाल चावल का लालच देकर बहला लेगी तो यह गलत है। मैं सरकारों से प्रार्थना कर रहा हूं की कोरोना से कोई मरे ना मरे लेकिन करोड़ों गरीब लोग घर में भूखे मर जाएंगे। इसलिए सरकार को गरीबों के घरों में राशन भिजवाना चाहिए। तेजस्वी ने जिस तरह से कोरोना महामारी के बीच अपनी राय पहली बार वीडियो संदेश के जरिए जारी रखी है उसके बाद यह तय माना जा रहा है कि इस मामले पर आगे सियासत तेज होगी।