ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / कोरोना संकट में फंसा बिहार, राज्यपाल की सर्वदलीय बैठक आज

कोरोना संकट में फंसा बिहार, राज्यपाल की सर्वदलीय बैठक आज

17-Apr-2021 07:01 AM

PATNA : कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने बिहार को पूरी तरह संकट में डाल दिया है। बिहार में हालात लगातार खराब हो रहे हैं। सरकार लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू या फिर अन्य पाबंदियों को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं कर पाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कोरोना हालात को लेकर लंबी समीक्षा बैठक की थी लेकिन सबकी नजरें आज होने वाली सर्वदलीय बैठक पर टिकी हुई हैं। कोरोना संकट को लेकर राज्यपाल फागू चौहान ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। वर्चुअल मोड में होने वाली इस बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।


माना जा रहे हैं कि आज होने वाली सर्वदलीय बैठक में इस बात को लेकर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी कि इस संक्रमण से बचाव के लिए राज्य में किस तरह की पाबंदियां लगाई जाएं। सरकार नहीं चाहती कि लॉकडाउन या किसी अन्य तरह के फैसले पर वह अकेले निर्णय ले लिहाजा अब सभी राजनीतिक दलों की राय ली जा रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वदलीय बैठक बुलाने के लिए सभी राज्यों को कहा था।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कोरोना को लेकर हाई लेवल मीटिंग की. बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित लोगों की तादाद हर रोज बढ़ती जा रही है. सरकार अपने स्तर से व्यवस्था कर रही है. लेकिन बहुत कुछ औऱ करने की जरूरत है. नीतीश कुमार ने कहा कि राज्यपाल ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलायी है. उसमें सभी दलों के नेताओं को हालात की जानकारी दी जायेगी. बैठक में जो राय बनेगी उसके आधार पर आगे का फैसला लिया जायेगा. उधर, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने शुक्रवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये कोरोना से उत्पन्न स्थिति और उससे निपटने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे काम की जानकारी दी. प्रधान सचिव से जब पूछा गया कि क्या कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए लॉकडाउन लगाया जा सकता है तो उन्होंने कहा कि इस बार की स्थिति पहले से ज्यादा भयावह है. प्रत्यय अमृत ने कहा कि कल सर्वदलीय बैठक है. लॉकडाउन या अन्य किसी भी तरह के फैलसे पर इस दौरान विचार किया जाएगा. लेकिन बिहार में जिस तरह की स्थिति है उसे देखते हुए सरकार जल्द ही कोई फैसला लेगी.