खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
01-May-2021 09:05 AM
DESK : कोरोना की दूसरी लहर दिन प्रतिदिन और खतरनाक होती जा रही है. नए संक्रमितों के मिलने के मामले में भारत ने दुनिया के सभी देशों को काफी पीछे छोड़ दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को रिकॉर्ड 4 लाख 1 हजार 911 नए संक्रमितों की पहचान हुई.
यही नहीं, यह आंकड़ा सबसे ज्यादा संक्रमित अमेरिका में मिले नए मरीजों से सात गुना है. वहां शुक्रवार को 58,700 केस आए. पूरी दुनिया में 8.66 लाख नए मरीजों की पहचान हुई है. इनमें से लगभग आधे (46%) भारत में ही पाए गए. वहीं, मौत के आंकड़ों की बात करें, तो दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें भी भारत में हो रही हैं. बीते दिन यहां कोरोना से 3,521 लोगों की जान गई. यह भी एक रिकॉर्ड है. सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुईं, जहां 828 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया.
हालांकि इस बीच थोड़ी राहत की खबर यह रही कि बीते 24 घंटे में कोरोना से लगभग 2.98 लाख मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए. इसके साथ ही अबतक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1.56 करोड़ के पार हो गई है.