क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
09-Jun-2020 10:37 AM
DESK : कोरोना वायरस के कमजोर पड़ने की आ रही खबरों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक चेतावनी जारी की है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा जारी किए गए चेतावनी के अनुसार दुनिया भर में कोरोना से स्थिती और बिगड़ रही है और सभी देशों को इससे सतर्क रहना चाहिए.
WHO ने कहा है कि अमेरिकी महाद्वीपों में कोरोना के मामलों में आये उछाले के बाद उसने एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किये हैं, जिससे पता चलता है कि स्थिति सुधरने के बजाए बिगड़ रही है. इसके साथ ही उसने कोरोना काल में हो रहे प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई है . वहीं प्रदर्शनकारियों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है.
जो देश स्थिति में सुधार का दावा कर रहे हैं उन्हें चेतावनी देते हुए WHO प्रमुख ने कहा कि 'आत्मसंतोष सबसे बड़ा खतरा है और दुनिया के अधिकांश लोग अभी भी जोखिम में हैं. उन्होंने आगे कहा कि महामारी को छह महीने से अधिक हो चुके हैं, और अब जो स्थिति है उसे देखते हुए किसी भी देश के लिए यह समय पेडल से पैर हटाने का नहीं है.'