बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
07-Apr-2023 03:01 PM
By First Bihar
DELHI: देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सभी राज्यों के साथ बैठक हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया समते सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री समीक्षा बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में केंद्र ने सभी राज्यों से सतर्कता बरतने और अस्पतालों में सभी तरह की तैयारी रखने का निर्देश दिया है।
दरअसल, देशभर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। 24 घंटे के भीतर देशभर में 6050 नए मामले दर्ज किए गए हैं। आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई रिव्यू मीटिंग में राज्यों से कोरोना से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। केंद्र सरकार ने राज्यों को इस बात का वादा किया है कि कोरोना की रोकथाम में प्रयोग की जाने वाली सभी तरह की बुनियादी सुविधाएं केंद्र सरकार राज्यों को मुहैया करवाएगी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने पीएम मोदी के मंत्र ट्रेक ट्रेस और ट्रीटमेंट को दोहराया और कहा कि राज्य इस पर ध्यान दें।
बता दें कि देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया इससे पहले भी कई बैठकें कर चुके हैं। केंद्र सरकार कोरोना को लेकर पूरी तरह से सतर्क हो गई है और लागातार हालात पर नजर बनाए हुए है। बीते 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसको लेकर बैठक की थी और कोरोना से निपटने के लिए सभी को तैयार रहने के लिए कहा था।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...