Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज
05-May-2021 03:42 PM
DESK: एक ओर जहां कोराना की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा रखा है। कोरोना के कारण कई लोगों की जाने जा रही है। वही गुजरात से आई तस्वीर को देखकर यह कहा जा सकता है कि यहां लोगों को कोरोना का कोई डर ही नहीं है। ना तो उन्हें अपनी फ्रिक है और ना ही दूसरों की। दरअसल यह तस्वीर कोरोना महामारी को भगाने के नाम निकाले गये शोभा यात्रा की है। श्रद्धालुओं को विश्वास है कि ऐसा करने से देश से कोरोना भाग जाएगा। इसी विश्वास के कारण भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
साणंद स्थित एक मंदिर में जल चढ़ाने के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए हैं। शोभा यात्रा के दौरान कोरोना गाइडलाइन्स की जमकर धज्जियां उड़ाई गयी। गाजे बाजे के साथ निकाले गये शोभा यात्रा में महिलाएं अपने सर पर कलश रखकर पूरे इलाके का भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंची। जहां जल को चढ़ाकर कोरोना को भाग जाने की प्रार्थना की गयी। सबसे हैरानी की बात यह है कि इस दौरान ना तो किसी के चेहरे पर मास्क लगा था और ना ही इस यात्रा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन किया गया। मंदिर में जल चढ़ाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया। जिस पर आपदा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

