ब्रेकिंग न्यूज़

पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कोरोना ने खतरे में डाली उद्धव ठाकरे की कुर्सी, महाराष्ट के अंदर हर हाल में कराना होगा चुनाव

01-May-2020 06:26 AM

MUMBAI : कोरोना महामारी के कारण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कुर्सी संकट में आ गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अगर अपनी कुर्सी बचाए रखनी है तो महाराष्ट्र के अंदर हर हाल में कोरोना महामारी के बीच ही चुनाव कराने होंगे। जी हां, महाराष्ट्र विधान परिषद की खाली पड़ी 9 सीटों पर जल्द चुनावी प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। 


दरअसल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे विधानसभा या विधान परिषद दोनों में से किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद उद्धव ठाकरे के लिए 27 मई 2020 के पहले विधानमंडल का सदस्य बनना जरूरी है। महाराष्ट्र में विधान परिषद की 9 सीटें 24 अप्रैल से रिक्त है और इन्हीं में से एक सीट पर उद्धव ठाकरे को विधान परिषद जाना है लेकिन कोरोना महामारी के कारण पूरी चुनावी प्रक्रिया बाधित है। 


अब इस संकट के बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल में चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि वह विधान परिषद की खाली पड़ी सीटों पर चुनावी प्रक्रिया को शुरू करें। महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने कहा है कि केंद्र ने देश में लॉकडाउन में कई तरह की छूट का ऐलान किया है। इस छूट का इस्तेमाल विधान परिषद की सीटों के चुनाव के लिए किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच हुई बातचीत में भी इस मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है।