ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / ब्रिटेन में कोरोना की तीसरी लहर : डेल्टा वैरिएंट के कारण 40 फीसदी...

ब्रिटेन में कोरोना की तीसरी लहर : डेल्टा वैरिएंट के कारण 40 फीसदी केस बढ़े, भारत में मिला था पहला केस

15-Jun-2021 06:55 AM

DESK : कोरोना की दूसरी लहर ने दुनियाभर में जो तबाही मचाई भारत जैसा देश से जिस तरह इस लहर की चपेट में आया उसके बाद तीसरी लहर की आशंका को लेकर सभी डरे हुए हैं बड़ी खबर यह है कि ब्रिटेन में तीसरी लहर की आशंका के बीच कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले एक हफ्ते के दौरान नए कोरोना के मामलों में 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 13 जून को ब्रिटिश सरकार ने कोरोना के 7490 नए मामले दर्ज किए, जबकि 6 जून 2021 को नए मामलों की संख्या केवल 5341 थी।


तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन लॉकडाउन की पाबंदियों को हटाने में चार हफ्ते की देरी का एलान किया है। ब्रिटेन में पहले 21 जून को पाबंदियों को हटाने की तारीख तय की गई थी। लेकिन अब प्रतिबंधों को हटाने की तारीख को 19 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर लॉकडाउन हटा तो एक महीने में प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना के नए मामलों की संख्या बढ़कर एक लाख पर पहुंच सकती है। ऐसी स्थिति में अस्पतालों पर दबाव बढ़ जाएगा। सात दिनों के दौरान कोरोना से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या दोगुनी हो गई है।


डेल्टा वैरिएंट सबसे पहले भारत में पाया गया था, जिसे डबल म्यूटेशन वैरिएंट भी कहा जाता था। इसे बी.1.617 के रूप में जानते हैं । दुनिया में इसके उप प्रकार बी 1.617.2 का प्रकोप फैल रहा है। इसमें पुन: म्यूटेशन के बाद इसका नया रूप बी. 1.617.2.1 सामने आया है। इसे एवाई 1 भी कहा जा रहा है।