रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
28-May-2021 05:20 PM
PATNA : देश में करोना की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ने लगी है। बिहार में भी संक्रमण की रफ्तार पहले से कम हुई है। राजधानी पटना के लोग अब कोरोना महामारी के बीच राहत की सांस ले रहे हैं। ऐसे में अब तक पटना के लोगों से दूर रहे सांसद रविशंकर प्रसाद आज यानी शुक्रवार की शाम पटना पहुंच रहे हैं। रविशंकर प्रसाद आज शाम 8:00 बजे दिल्ली से पटना पहुंचेंगे और 29 मई को वे पटना के कोविड अस्पतालों में तैयारियों का जायजा लेंगे।
बिहार में कोरोना महामारी जब पीक पर थी तब पटना में हर दिन हजारों की संख्या में मरीज मिल रहे थे। उस वक्त स्थानीय लोग अपने सांसद रविशंकर प्रसाद को तलाश रहे थे। पटना साहिब से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद उस दौर में चंद घंटों के लिए पटना आए भी लेकिन यहां अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से वर्चुअल मीटिंग कर वापस लौट गए थे। अब रविशंकर प्रसाद 2 दिनों के दौरे पर पटना पहुंच रहे हैं। रविशंकर प्रसाद 30 मई तक पटना में रहेंगे।
पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद महामारी के बीच अपनी जनता के साथ मौजूद नहीं थे। उस दौर में चौतरफा आलोचना के बाद उन्होंने अपने स्तर से लोगों तक मदद पहुंचाने की शुरुआत की। उनकी तरफ से ऑक्सीजन, कंसंट्रेटर से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर तक अलग-अलग संस्थाओं के जरिए मुहैया कराया गया। हालांकि इस दौरान पटना साहिब की जनता उनसे नाराज नजर आई लेकिन अब रविशंकर प्रसाद उनकी नाराजगी दूर करने पटना पहुंच रहे हैं।
अब इंतजार इस बात का है कि बीजेपी सांसद पटना के किन कोविड-19 अस्पतालों का जायजा लेते हैं और उनकी तरफ से क्या दिशा निर्देश दिया जाता है। रविशंकर प्रसाद पटना में जलजमाव को लेकर भी अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं। पटना डीएम, पटना के नगर निगम कमिश्नर और स्थानीय विधायकों के साथ वे जलजमाव पर एक समीक्षा बैठक भी करेंगे।