ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / कोरोना की दूसरी लहर से कोहराम, बीते 24 घंटे में मिले 4 लाख...

कोरोना की दूसरी लहर से कोहराम, बीते 24 घंटे में मिले 4 लाख से ज्यादा नए केस, 3.86 लाख लोग ठीक भी हुए

09-May-2021 10:18 AM

DESK : कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश भर में कोहराम मचा रखा है. नए मरीजों के मिलने के साथ-साथ मौत के आंकड़े भी काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 4 लाख 3 हजार 626 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह लगातार चौथा दिन था, जब 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा केस आए हैं. 


नये मामलों के सामने आने के साथ-साथ मौत क आंकड़े भी काफी चिंताजनक हैं. शनिवार को देश में 4,091 लोगों की कोरोना की वजह से जान गई. हालांकि राहत की बात रही कि पिछले 24 घंटे में 3 लाख 86 हजार 207 लोगों ने कोरोना को मात दी. यह एक दिन में ठीक होने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. 


रिकवरी रेट यानी ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो देश में 1 मई से लगातार 3 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं. covid19india.org के आंकड़ों के मुताबिक, 1 मई को 3.08 लाख, 2 मई को 3 लाख, 3 मई को 3.18 लाख, 4 मई को 3.37 लाख, 5 मई को 3.30 लाख, 6 मई को 3.28 लाख, 7 मई को 3.27 लाख और 8 मई को रिकॉर्ड 3.86 लाख मरीज रिकवर हुए हैं.