ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

कोरोना की दूसरी लहर के बीच बंगाल में छठे चरण की वोटिंग जारी, 43 सीटों पर 306 उम्मीदवार आजमा रहे हैं किस्मत

22-Apr-2021 08:41 AM

DESK: देश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना की दूसरी लहर के बीच बंगाल में छठे चरण के मतदान के लिए वोटिंग भी जारी है। सुबह से ही लोग मतदान केन्द्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। छठे चरण के आज हो रहे मतदान में 43 सीटों पर 306 प्रत्याशी अपना किस्मत आजमा रहे हैं। 



बंगाल में आज छठे चरण का मतदान जारी है। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान आज शाम छह बजे तक चलेगा। इसे लेकर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये है। जहां लोग कतारबद्ध होकर अपने मताधिकारी का प्रयोग कर रहे हैं। आज पश्चिम बंगाल के 4 जिले उत्तर 24 परगना (17 सीट), नादिया जिला ( 9 सीट) , उत्तर दिनाजपुर जिला ( 9 सीट) और पूर्ब बर्द्धमान (8 सीट) में वोटिंग जारी है।   




छठे चरण में कौन-कौन हैं प्रमुख उम्मीदवार?

BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय

तृणमूल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक और चंद्रिमा भट्टाचार्य 

तृणमूल प्रत्याशी फिल्म निर्देशक राज चक्रवर्ती और अभिनेत्री कौसानी मुखर्जी   

माकपा नेता तन्मय भट्टाचार्य 




छठे चरण की खास बातें

जिले - 4

मतदान केंद्र - 14,480   

मुख्य मुकाबला - सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा      

विधानसभा क्षेत्र - 43 

उम्मीदवार - 306 

मतदाता - 1 करोड़

उत्तर 24 परगना जिला - 17 सीट 

नादिया जिला - 9 सीट  

उत्तर दिनाजपुर जिला - 9 सीट 

पूर्ब बर्द्धमान जिला - 8 सीट