पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
13-Sep-2020 03:45 PM
PATNA: देश में कोरोना संकट लगातार गहरा होता रहा है हांलाकि बिहार और देश के दूसरे राज्यों से जो आंकड़े सामने आते रहे हैं उससे इस बात के संकेत जरूर मिले हैं कि कोरोना कमजोर पड़ रहा है हांलाकि संकट अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है उससे पहले हीं देश के पांच सांसद कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं। सत्र की शुरुआत से पहले सभी सांसदों की कोरोना जांच की गई जिसमें पांच सांसदों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी बाकी सांसदों का परीक्षण किया जा रहा है।
कोरोना संकट के चलते इस बार संसद सत्र काफी कुछ बदला हुआ नजर आएगा। सत्र के दौरान सांसदों को कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। इस बार लोकसभा की कार्यवाही चार घंटे के लिए चलेगी। शून्य काल की अवधि को भी कम करके आधा घंटा कर दिया गया है। उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से कहा गया है कि ‘संसद के मानसून सत्र से पहले, राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने अपना कोरोना परीक्षण करवाया। सभी सांसद सत्र शुरू होने से 72 घंटे पहले अपना परीक्षण करवा रहे हैं। संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए हर सदस्य की निगेटिव रिपोर्ट होनी जरूरी है।’