ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कोरोना की चमत्कारी दवा लेने के लिए मची होड़, हजारों की संख्या में...

कोरोना की चमत्कारी दवा लेने के लिए मची होड़, हजारों की संख्या में पहुंच रहे लोग, लोगों का है कहना-इससे भागेगा कोरोना

22-May-2021 05:41 PM

DESK: कोरोना से बचाव को लेकर वैक्सीन के लिए जहां लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसे लेकर लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर स्लॉट बुक कर रहे हैं और वैक्सीन उपलब्ध रहने पर डोज भी ले रहे हैं। इस वैश्विक महामारी से लोग उब चुके हैं और जल्द से जल्द इससे निजात पाना चाहते हैं। कोरोना से छूटकारा पाने के लिए लोग अब जादुई आयुर्वेदिक दवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों में विश्वास है कि इससे ही कोरोना भागेगा।


news image


यह हम नहीं कर रहे है बल्कि आंध्र प्रदेश से आई तस्वीरें देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। दरअसल नेल्लोर स्थित कृष्णापट्टनम गांव में इन दिनों हजारों लोगों की भीड़ जादुई आयुर्वेदिक दवा के लिए उमड़ रही है। दवा के लिए रोजाना हजारों लोग कतार में लगते हैं। कोरोना से जादुई आयुर्वेदिक दवा बचाएगी ऐसी बात जंगल में आग की तरह फैल गयी है। इस जादुई दवा को खरीदने के लिए अब कई इलाकों से लोग यहां पहुंच रहे हैं। घंटों लाइन में लगकर लोग अपनी बारी का इंतजार करते हैं। दवा मिलने के बाद लोग खुश नजर आ रहे हैं। लोगों में ऐसा विश्वास है कि इस दवा का सेवन करने से उन्हें कोरोना से मुक्ति मिल जाएगी। 


news image


आयुर्वेदिक चिकित्सक बी. आनंदैया के द्वारा इस दवा का वितरण किया जा रहा है जो कभी गांव के सरपंच हुआ करते थे और बाद में वे मंडल परिषद के सदस्य बने। इस बात की खबर के बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने इस आयुर्वेदिक दवा का एफीकेसी रेट और संपूर्ण जानकारी के लिए इसे आईसीएमआर को भेजने का फैसला लिया है।


news image


लंबी कतारों के बीच इस जादुई आयुर्वेदिक दवा का वितरण किया जा रहा है। हालांकि इस दौरान कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती नजर आ रही है। लोगों में यह विश्वास है कि इस दवा के खाने के बाद कोरोना भाग जाएगा। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने केंद्रीय आयुष मंत्री किरेन रिजिजू और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के निदेशक बलराम भार्गव को दवा पर अध्ययन करने के लिए कहा है। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से आने वाले एम वेंकैया नायडू ने इस सिलसिले में जल्द से रिपोर्ट देने को कहा है।


news image


वही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कोरोना वायरस के संक्रमण संबंधी एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सीएम ने आयुर्वेदिक दवा के बारे में जानकारी हासिल की। आंध्र प्रदेश सरकार ने इस आयुर्वेदिक दवा का एफीकेसी रेट और संपूर्ण जानकारी के लिए इसे आईसीएमआर को भेजने का फैसला लिया है।