ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
13-May-2021 08:25 PM
PATNA : बिहार समेत लगभग पूरे देश में कोरोना के तीसरे लहर ने कहर बरपा रखा है. इस बीच सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार को गंभीर सलाह दे दी है. सुशील मोदी ने नीतीश से कहा है कि वे कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए अभी से इंतजाम कर लें.
अभी से तैयारी रखें नीतीश
सुशील मोदी ने गुरूवार को दिये गये बयान में कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर की भी आशंका जतायी जा रही है. विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि इसमें बच्चे संक्रमित होंगे. सुशील मोदी ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की आशंका को देखते हुए सरकार को कोविड अस्पतालों में बच्चों के लिए अलग वार्ड और आइसीयू बनाने की तैयारी अभी से करनी चाहिए.
बिहार में बच्चों के टीके का हो रहा है ट्रायल
सुशील मोदी ने कहा कि देश में 2 साल से 18 साल तक के बच्चों के लिए कोरोना के टीके की तैयारी चल रही है. बच्चों के टीकाकरण को लेकर विशेषज्ञों की राय को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने भारत बॉयोटेक को टीके के दूसरे एवं तीसरे चरण के क्लिनिकल परीक्षण की अनुमति दी है. अच्छी बात है कि क्लिनिकल ट्रायल के लिए जिन केंद्रों को चुना गया है, उनमें पटना का एम्स भी शामिल है.
नरेंद्र मोदी सरकार की तारीफ
सुशील मोदी ने कहा है कि कोरोना टीकाकरण में केंद्र सरकार बेहतर काम कर रही है. कोरोना की दूसरी लहर के बीच भारत सरकार ने 114 दिनों में 17 करोड़ डोज लगवा कर सबसे तेज टीकाकरण का रिकार्ड बनाया. वहीं सिर्फ 11 दिनों में 18 पार के लगभग 25 लाख युवाओं को भी पहली डोज लगा दी गई है.