ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

कोरोना संकट से निपटने के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, राज्यों को मदद के लिए 17 हजार करोड़ का फंड जारी

04-Apr-2020 08:41 AM

DELHI : देश में कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है। मोदी सरकार ने राज्यों को महामारी से निपटने के लिए 17 हजार करोड़ का फंड जारी किया है। मोदी सरकार की तरफ से आंध्र प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम, बिहार, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए फंड जारी किया गया है। 


केंद्रीय वित्त मंत्रालय की तरफ से अलग-अलग राज्यों को यह फंड जारी किए गए हैं। इस फंड का इस्तेमाल आपदा से निपटने के लिए राज्य सरकार अपने स्तर से केंद्र के साथ सहयोग के तहत करेंगी। राज्यों को 6 हजार करोड़ों रुपए से ज्यादा की राशि ग्रांट के तहत दिया गया है जबकि 11 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से राज्यों को मुहैया कराया गया है। 


आपको बता दें कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की थी उस दौरान ही उन्होंने केंद्र की तरफ से मदद का भरोसा दिया था और अब 2 दिन के अंदर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकारों से किया गया वादा पूरा कर दिया है।