Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
19-Jul-2020 12:52 PM
By Aryan Anand
PATNA : बिहार में बेकाबू कोरोना संक्रमण को केंद्र सरकार ने स्पेशल टीम को बिहार भेजा है। हेल्थ डिपार्टमेंट के ज्वाइंट सेक्रेट्री लव अग्रवाल के नेतृत्व में केंद्रीय टीम पटना पहुंच गई है। यह टीम पटना के कंटेनमेंट जोन के अलावे गया और बाकी अन्य जगहों का दौरा कर हालात को जानेगी।
बिहार में संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए केंद्र सरकार ने पिछले दिनों केंद्रीय एक टीम भेजने का फैसला किया था। इस टीम में के ऊपर यह जिम्मेदारी होगी कि वह बिहार सरकार के तरफ से किए जा रहे इंतजामों के साथ-साथ संक्रमण के ग्राउंड फैक्ट की स्टडी करे। केंद्रीय टीम बिहार के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संक्रमण रोकने के उपाय पर चर्चा करेगी। केंद्रीय टीम को सोमवार तक बिहार में रहना है। इस दौरान कंटेनमेंट जोन का दौरा करने के साथ-साथ केंद्रीय टीम में गया भी जा सकती है। जहां वह जिलों के अंदर के हालात को समझेगी। पटना पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने फिलहाल मीडिया से कोई बातचीत नहीं की है। संभवत वह हालात का जायजा लेने के बाद ही कुछ राय रखेंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपने मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के नेतृत्व में टीम बनायी है जो बिहार दौरे पर है. इस टीम में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के निदेशक डॉ. एस के सिंह और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मेडिसीन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल शामिल हैं.