Bihar Road News: पथ निर्माण विभाग का बड़ा एक्शन, बिहार के इस ठेकेदार की कंपनी को 10 सालों के लिए किया ब्लैकलिस्ट.... ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: बिहार की कोर्ट ने मुख्य आरोपी को सुनाई फांसी की सजा, दिवाली की रात तीन लोगों की हुई थी हत्या Sarla Maheshwari: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा Sarla Maheshwari: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा Bihar Bhumi: सरकारी जमीन जल्दी खाली कराएं सभी DM, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दिया आदेश, सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद बढ़ी सख्ती... Bihar Co Action: बिहार के इस CO ने किया बड़ा खेल ! म्यूटेशन के 619 आवेदन में पकड़े गए...अब शुरू हुई यह कार्रवाई पटना में कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत, CCTV में पीछे दिखे दो युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका INSTAGRAM UPDATE: इंस्टाग्राम का बड़ा अपडेट, अब किसी भी फोटो-वीडियो में जोड़ सकेंगे अपना चेहरा, जानिए.. कैसे करेगा काम सहरसा में दिल दहला देने वाली घटना: नदी किनारे युवक की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप सुपौल में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की सीधी टक्कर में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर
05-Apr-2020 09:23 PM
DELHI : कोरोना महामारी को भगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर प्रकाश संकल्प में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हिस्सा लिया. इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आज प्रकाश संकल्प में अपनी सहभागिता दिखाई. मुख्यमंत्री आवास में सीएम नीतीश कुमार ने कैंडल जलाया और कोरोना के खिलाफ संघर्ष में अपना समर्थन दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देशभर के लोगों ने आज अपने घरों की बत्तियां बुझा कर दीये, मोमबत्ती और मोबाइल की फ़्लैश लाइट जलानी शुरू कर दी. देश भर में एक उत्साह का माहौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प, संयम, सकारात्मकता, सम्मान और सहयोग के लिए प्रकाश संकल्प के आह्वान के साथ पूरे देशवासी खड़े हुए.

राजधानी पटना में भी लोगों के अंदर काफी उत्साह देखा गया. देशभर में कोरोना से चल रही इस जंग के दौरान एक बेहतरीन तस्वीर देखने को मिल रही है. पटना, दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ के साथ देश के अलग-अलग शहरों से एकजुटता की अद्भुत तस्वीर देखने को मिल रही है.

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देशभर में लोग दीया और मोमबत्ती जलाकर एकजुटता दिखा रहे हैं. कोरोना से सीधा मुकाबला कर रहे योद्धाओं का हौसला बढ़ाने के लिए पीएम मोदी ने शुक्रवार को ये अपील की थी.

पीएम मोदी ने कहा था कि पूरे देश के लोग रविवार रात 9 बजे घर की बत्तियां बुझाकर अपने कमरे में या बालकनी में आएं और दीया, कैंडिल, मोबाइल और टॉर्च जलाकर कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी एकजुटा प्रदर्शित करें.