मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
29-Apr-2020 06:14 AM
RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव कोरोना संकट बढ़ने के बाद लगातार तनाव में हैं। रिम्स के पेईंग वार्ड में इलाज करा रहे लालू यादव को इस बात की चिंता सता रही है कि उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों की रिपोर्ट क्या आई। मंगलवार को लालू दिन भर अपने डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट को लेकर परेशान रहे। बताया जा रहा है कि लालू यादव हर आने जाने वाले मेडिकल स्टाफ से डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट के बारे में पूछताछ करते रहे।
आपको बता दें कि सोमवार को रिम्स के मेडिसिन विभाग में एक कोरोना के मरीज की पुष्टि हुई थी। यह मरीज पिछले 3 हफ्ते से वहां इलाज करा रहा था। दरअसल लालू यादव का इलाज करने वाले डॉ उमेश प्रसाद की यूनिट में ही इस मरीज को रखा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉ उमेश प्रसाद ने खुद को क्वारंटाइन किए जाने की जरूरत बताई थी। बाद में डॉ उमेश प्रसाद और उनकी यूनिट के अन्य डॉक्टरों का सैंपल लिया गया है अब रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है।
कोरोना संक्रमण से डरे लालू यादव इसी वजह से दिनभर डॉक्टरों की रिपोर्ट के बारे में जानकारी लेते रहे। बताया जा रहा है कि अगर लालू यादव के संपर्क में आए डॉक्टरों में से किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो आरजेडी सुप्रीमो का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।