Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
22-Jul-2020 02:35 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : बीजेपी के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह की मौत कोरोना वायरस से होने के बाद सियासी गलियारे में शोक की लहर है। लगातार हर राजनीतिक दल की तरफ से बीजेपी एमएलसी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की जा रही है लेकिन इस बीच विपक्षी दल लगातार सरकार की कार्यशैली पर सवाल भी उठा रहे हैं। आरजेडी के बाद कांग्रेस ने भी इस मसले पर सरकार के सामने कई सवाल खड़े किए हैं।
कांग्रेस नेता और विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने आगामी 3 अगस्त से शुरू होने वाले बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र को स्थगित किए जाने की मांग की है। प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि राज्य में कोरोना के हालात बेकाबू हो चुके हैं। विधायकों से लेकर आम लोगों तक के बीच कोरोना फैल रहा है। ऐसे में अब सरकार को केवल कोरोना से मुकाबले के बारे में सोचना चाहिए आम लोगों की फिक्र करनी चाहिए ना की चुनाव की।
कांग्रेस विधान पार्षद ने कहा है कि राज्य में स्थिति ऐसी नहीं है के चुनाव कराए जा सकें और ना ही मानसून सत्र की बैठक में आयोजित हो सके। सरकार को फिलहाल सिर्फ और सिर्फ कोरोना से निपटने के लिए पूरे सिस्टम को लगा देना चाहिए। प्रेमचंद्र मिश्रा ने बीजेपी एमएलसी के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि हम सबके बीच से एक अच्छा साथी चला गया है।