कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
09-Apr-2020 10:48 AM
DESK : कोरोना वायरस ने देश की सबसे बड़ी सेक्स मंडी में तालाबंदी कर दी है। कोरोना संक्रमण के कारण कोलकाता के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया सोनागाछी में सन्नाटा पसरा हुआ है। कोलकाता पुलिस ने संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए सोनागाछी रेड लाइट एरिया में रहने वाली सेक्स वर्कर्स को वहां से चलता कर दिया है। जो थोड़ी-बहुत सेक्स वर्कर बची है उन्हें भी लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने को कहा गया है।
कोलकाता के सोनागाछी रेड लाइट एरिया को सेक्स की सबसे बड़ी मंडी के तौर पर जाना जाता है। यहां हर दिन तकरीबन 20 हजार सेक्स वर्कर जिस्म का कारोबार करती हैं। सोनागाछी में सेक्स वर्कर को सरकार ने मान्यता दे रखी है। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना वायरस की एंट्री के साथ ही सरकार ने इन सेक्स वर्कर्स को अपना कारोबार बंद करने का निर्देश दिया था। शुरुआती हफ्ते में केवल जिस्म की मंडी बंद की गई लेकिन बाद में पूरे सोनागाछी को सील कर दिया गया। किसी भी बाहरी व्यक्ति को सोनागाछी में जाने की इजाजत नहीं है और ना ही इस एरिया में रहने वाली कोई सेक्स वर्कर बाहर जा सकती है। सोनागाछी इलाके में जरूरत के सारे सामान सरकार मुहैया करा रही है।
हालांकि कोलकाता के सोनागाछी में रहने वाली सेक्स वर्कर्स को कोरोना वायरस ने भूखे रहने पर मजबूर कर दिया है। गरीबी और मजबूरी के कारण जिस्मफरोशी का धंधा करने वाली यह सेक्स वर्कर मंडी बंद होने से मुसीबतों का सामना कर रही हैं लेकिन उससे बड़ी चुनौती संक्रमण से खुद को बचाए रखने की है। प्रशासन ने इस बात के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि भले ही कोरोना वायरस का खतरा कम होने के बाद लॉकडाउन हटा लिया जाए लेकिन सोनागाछी रेड लाइट एरिया में जिस्म की मंडी फिलहाल बंद रहेगी।