दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी
08-May-2020 01:49 PM
DESK: कोरोना का डर इस कदर से लोगों में बना है कि एक शख्स ने तीसरी मंजिल से ही कूद गया. कोरोना से उस शख्स को कुछ होता या नहीं, लेकिन इस घटना से उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. उससे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना कोटा के कैथूनीपोल थाना क्षेत्र की है.
बहन की रिपोर्ट आई है पॉजिटिव
जिस शख्स ने कूदा उसकी बहन कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव निकली है. उसका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. ऐसे में यह शख्स अपने घर में होम क्वॉरेंटाइन था. उसको लग रहा था कि वह खुद कोरोना पॉजिटिव हो गया है. इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया है.
कोटा में 239 कोरोना के मरीज
कोटा में कोरोना के 239 मरीज मिले हैं. जिसमें 11 लोगों की मौत हो चुकी है. शहर की स्थिति गंभीर होने के बाद लोगों में डर का माहौल बना हुआ है. राजस्थान में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3453 पहुंच गई. राजस्थान में कोरोना से मरने वालों की संख्या 100 हो गई है. बता दें कि इस कोटा शहर में ही बिहार के हजारों छात्र फंसे हुए थे. कई ट्रेनों से फंसे छात्र वापस आ चुके हैं. बाकी आने वाले हैं. कोटा में कई राज्यों के छात्र फंसे हुए थे. लॉकडाउन के बीच कई राज्यों ने बसों से अपने छात्रों को वापस बुला लिया था.