ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / व्यक्ति को लगा कोरोना से है संक्रमित, परिवार को ना फैले बीमारी इसलिए...

व्यक्ति को लगा कोरोना से है संक्रमित, परिवार को ना फैले बीमारी इसलिए कर ली खुदकुशी

12-Feb-2020 09:39 AM

CHITTUR: चीन समेत कई देशों में कोरोना वायरस क़हर बरपा रहा है. भारत के कई राज्यों में भी कोरोना के कुछ केस सामने आए हैं. देश के लोगों में कोरोना को लेकर खौफ बैठ गया है. कोराना वायरस के खौफ में एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया है. एक व्यक्ति के अंदर कोरोना का डर इस कदर हावी हो गया कि उसने अपनी जान ही दे दी.  


आंध्र प्रदेश के चित्तूर के थोट्टमबेडू गांव के रहने वाले बालाकृष्णैया नाम के शख्स को लगा कि वो कोरोना से संक्रमित हैं. उनके परिवार के लोगों के ये बीमारी नहीं फैल जाए इस डर से उन्होंने सुसाइड कर लिया. बीमार होने पर 54 साल के बालाकृष्णैया को सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था. जांच में पता चला कि उन्हें यूरिनरी इंफेक्शन है. लेकिन डॉक्टरों से बातचीत के दौरान कोई कन्फ्यूजन हुआ जिसकी वजह से उन्हें लगा कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. वे ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे इसलिए डॉक्टर की बात भी नहीं समझ पाए. 


डॉक्टरों ने बालाकृष्णैया को बताया कि उन्हें इंफेक्शन है. उन्हें मास्क लगाना चाहिए. इसके बाद बालाकृष्णैया को लगा कि उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण है. बालाकृष्णैया के बेटे ने अपने पिता को समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनको लगा कि वो कोरोना से संक्रमित हैं. उनके परिवार और गांव के लोगों को ये बीमारी ना लगे और उनसे किसी को संक्रमण ना फैले इसलिए उन्होंने सुसाइड कर लिया.