जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
22-Mar-2020 11:58 AM
DELHI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। कोरोना के डर से शाहीनबाग में विरोध पर बैठी महिलाएं भाग खड़ी हुई है। पूरा शाहीनबाग लगभग खाली हो गया है। अभी केवल पांच महिलाएं वहां बैठी दिख रही हैं। पूरे शाहीनबाग धरना स्थल पर सन्नाटा पसर गया है।
जनता कर्फ्यू के बीच दिल्ली के शाहीनबाग में सन्नाटा पसर गया है। शाहीनबाग में धरना पर बैठी सारी महिलाएं भाग खड़ी हुई है। वहां केवल पांच महिलाएं ही नजर आ रही हैं। कोरोना का खौफ अब शाहीनाबाग में पूरी तरह नजर आने लगा है। सीएए-एनआरसी के खिलाफ विरोध में बैठी महिलाएं अब वहां से भाग चली है। शाहीनबाग का धरना महीनों से चला आ रहा है। इस बीच दिल्ली चुनावों के दौरान भी शाहीनबाग में बैठे लोग डटे हुए थे। लेकिन अब कोरोना के खौफ ने उन्हें भी डरा दिया है।
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह सात बजे से रात के नौ बजे तक 'जनता कर्फ्यू' का ऐलान किया है। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने शाम पांच बजे सभी लोगों से अपने बालकनी में खड़े होकर ताली और थाली बजाने की अपील की है। ये दरअसल उन लोगों के लिए हौसला अफजाई होगा जो इस संकट की घड़ी में भी आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए घर से बाहर निकलकर काम कर रहे हैं।
बता दें देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 80 के करीब नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। रविवार सुबह तक पूरे देश भर में COVID-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 348 हो गई है। देश में अब तक 6 लोगों की मौत हुई है। सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का है, जहां अभी तक 74 मामले सामने आए हैं। कोरोना से देश के 22 राज्य प्रभावित हैं। वहीं बिहार में कोरोना से पहला मौत का मामला भी सामने आया है।