खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
07-Apr-2020 08:40 AM
DELHI : दूध बेचने वाला एक शख्स लॉकडाउन के दौरान दूध के कनस्तर में शराब भरकर ले जा रहा था. पुलिस ने उसे धर दबोचा है. उसके दूध के कनस्तर से शराब की सात बोलतें बरामद की गयी हैं. बड़ी बात ये है कि शराब लेकर जा रहे दूध वाले को राष्ट्रपति भवन के गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है.
देर रात दूध का कनटेनर लेकर निकला तो पुलिस को हुआ शक
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन को लागू कराने के लिए तैनात की गयी पुलिस टीम ने साउथ एवेन्यू के पास के रात के लगभग साढ़े बारह बजे एक आदमी को बाइक पर दूध का कनटेनर लेकर जाते थे. ये ऐसा ही कनटेनर था जिसे दूध बेचने वाले लेकर चलते हैं. रात के साढ़े बारह बजे दूध बेचने वाले को स़ड़क पर निकले देख पुलिस को शक हुआ.
दिल्ली के सबसे ज्यादा सुरक्षा वाले जोन साउथ एवेन्यू में कई जगहों पर पुलिस की टीम तैनात थी. पुलिस के एक दल ने जब दूध वाले को रोका तो उसने बाइक भगा दी. इसके बाद पुलिस ने उसे खदेड़ कर धर दबोचा. राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर चार के पास पुलिस ने उस पकड कर दूध के बर्तन की जांच की. उसमें सात बोतल शराब पायी गयी.
अपने घर पार्टी के लिए ये जा रहा था शराब
पुलिस की पूछताछ में दूधवाले ने बताया कि वह गुड़गांव से शराब की बोतलें लेकर दिल्ली आया है. चूंकि दिल्ली में शराब नहीं मिल रही थी इसलिए वो गुडगांव गया था. आज उसके भतीजे की बर्थ डे पार्टी थी. पार्टी में शराब का जाम छलकाने के लिए ही वह बोतल लेकर जा रहा था. दूधवाले की पहचान बॉबी चौधरी के रूप में हुई थी. वह यूपी के बुलंद शहर का मूल निवासी है लेकिन फिलहाल दिल्ली में रहकर दूध का कारोबार करता है.
दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ लॉक डाउन तोड़ने, डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के साथ साथ एक्साइज एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है. उससे पूछताछ में लॉक डाउन के दौरान भी शराब की बिक्री के रैकेट का खुलासा होने की उम्मीद है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...