Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप
18-May-2020 01:06 PM
DELHI : कोरोना महामारी के बीच देश में चक्रवाती तूफान 'अम्फान' का खतरा भी मंडराने लगा है। चक्रवाती तूफान की तीव्रता को देखते हुए केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवाती तूफान को लेकर रणनीति बनाने के लिए हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। चक्रवाती तूफान 'अम्फान' की वजह से ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में तबाही मचने की आशंका जताई जा रही है।
आशंका जताई जा रही है कि चक्रवाती तूफान 'अम्फान' बुधवार तक तेजी के साथ पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों से टकरा सकता है जिसे लेकर हाई अलर्ट की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक फिलहाल चक्रवाती तूफान 'अम्फान' बंगाल की खाड़ी से लगने वाले मध्य और पश्चिम मध्य के हिस्सों के ऊपर 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है लेकिन अगले 12 घंटों में इसके और तीव्र होने की आशंका है। माना जा रहा है कि बुधवार को यह तूफान लगभग 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ेगा।
चक्रवाती तूफान की तीव्रता की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार एक्शन मोड में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम 4 बजे एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावे गृह मंत्रालय और एनडीएमए के बड़े अधिकारी भी शामिल होंगे। सरकार चक्रवाती तूफान को लेकर रणनीति बनाने में जुट गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात तूफान में अपनी तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ाने शुरू कर दी है लिहाजा 20 मई तक इसके और रफ्तार पकड़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।