Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
19-Jul-2020 06:36 PM
PATNA : बिहार में बेतहाशा कोरोना संक्रमण को देखते हुए 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है. लेकिन लॉकडाउन पीरियड में नीतीश सरकार ने पेड़ लगाने का नया रिकॉर्ड बनाने का टारगेट रखा है. 1 जुलाई से राज्य में पौधारोपण अभियान शुरू किया जा चुका है, जो आगामी 31 जुलाई तक चलेगा. इस दौरान राज्य में ढाई करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे.
बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राज्य में पौधारोपण अभियान तेज गति से चलाया जा रहा है. पृथ्वी दिवस के मौके पर 9 अगस्त तक 2 करोड़ 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है और लॉकडाउन पीरियड में इस पर राज्य सरकार तेजी के साथ आगे बढ़ रही है.
मोदी ने बताया कि अब तक वन क्षेत्र के अन्तर्गत 83.22 लाख, मनरेगा के तहत 12.42 लाख, जीविका दीदियों द्वारा 19.57 लाख, कृषि वानिकी के तहत 10.39 लाख, पीएसयू, केन्द्रीय सुरक्षा बलों व स्वयं सेवी संगठनों द्वारा 4.65 लाख पौघारोपण किया जा चुका है. 1 जुलाई से प्रारंभ इस अभियान को 31 जुलाई तक चलाया जायेगा, जिसमें जनसहभागित सुनिश्चित कर 2.51 करोड़ पौघारोपण का लक्ष्य हासिल किया जायेगा.
बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर सांकेतिक तौर पर प्रत्येक पंचायत, प्रखंड एवं जिला में कम से कम एक स्थल पर वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा, जिसमें वन विभाग के अतिरिक्त राज्य के अन्य विभाग, मनरेगा, सरकारी उपक्रमों, गैर सरकारी संस्थानों, जीविका दीदियों, वक्फ बोर्ड, अन्य धार्मिक संस्थान, केन्द्रीय अर्धसैनिक बल और किसानों द्वारा कृषि वानिकी के तहत पौघारोपण कर इस अभियान का समापन किया जायेगा.