अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Nov-2020 08:30 AM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के लिए भले ही जानकार अलग-अलग फैक्टर को तलाश रहे हो, लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्पष्ट तौर पर मानना है कि कोरोना का हाल में मोदी सरकार ने देशवासियों के लिए जो काम किया उसी का नतीजा था कि बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को जीत हासिल हुई. जेपी ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में जो चुनाव हुए उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कोरोना प्रबंधन को लेकर उठाए गए कदम पर जनता ने मुहर लगा दी.
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि जब कोरोना की महामारी के बीच लोग परेशान थे, रोजगार छीन रहा था. वैसे दौर में मोदी सरकार ने कई बड़े फैसले किए. लॉकडाउन के बीच लोगों तक ना केवल मदद पहुंचाई बल्कि उनको वापस घरों तक पहुंचाया. यह सारे ऐसे फैसले थे जिसका चुनावों पर बड़ा प्रभाव पड़ा. जेपी नड्डा ने दावा किया है कि बिहार में चुनाव जीतने के पीछे कोरोना प्रबंधन सबसे बड़ा फैक्टर रहा.
आपको याद दिला दें कि मोदी सरकार ने ना केवल कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त अनाज मुहैया कराया बल्कि डायरेक्ट कैश बेनिफिट भी दिया गया. बीजेपी का दावा है कि इन्हीं फैसलों के कारण जनता के बीच उसकी लोकप्रियता बढ़ी और केंद्र सरकार के कामकाज का ही नतीजा है कि बिहार चुनाव में पार्टी को जीत हासिल हुई.