Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
18-Mar-2020 07:34 AM
DESK : पूरी दुनिया में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है. भारत में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अब तक भारत में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 140 पहुंच गई है. दिल्ली से लेकर महाराष्ट्रा तक दहशत फैला रहा कोरोना अब पश्चिम बंगाल भी पहुंच गया है.
कोलकाता में कोरोना से संक्रमित पहला मरीज मिला है. वहीं लद्दाख में भारतीय सेना का एक जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. बताया जा रहा है कि कोलकाता का रहने वाला पीड़ित तीन दिन पहले ही लंदन से लौटा था. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवक और उसके माता-पिता सहित ड्राइवर को आइसोलेशन में रखा गया है. वहीं लद्दाख में एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. बताया जा रहा है कि हाल ही में जवान के पिता ईरान से लौटे थे.
वहीं कोरोना का खौफ बिहार में भी है. हालांकि बिहार में अभी तक एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया है. पर सरकार ने एहतिहात बरतते हुए बिहार में कोरोना को महामारी घोषित कर दी है. 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज, शॉपिंग मॉल सहित कई चिजों को बंद करा दिया गया है. एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है.