ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / ELECTION : कोरोना का ग्राफ गिरा तो EC ने दी खुले मैदान में...

ELECTION : कोरोना का ग्राफ गिरा तो EC ने दी खुले मैदान में रैली की इजाज़त, जानिए शर्तें

06-Feb-2022 03:25 PM

DESK : पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर कोरोना के चलते प्रचार प्रसार पर कई प्रतिबंध लगाये गये थे. लेकिन अब कोरोना संक्रमण की लगातार गिरती दर और बढ़ते टीकाकरण के मद्देनजर इन प्रतिबंधों में ढील दे दी गई है. यानि इनडोर और आउटडोर रैलियों में छूट दे दी गई है. अब खुली जगहों मैदानों में होने वाली रैलियों के लिए जगह के अनुपात में संख्या तय कर इजाजत मिलेगी.  


चुनाव आयोग अब 11 फरवरी को फिर रोक की स्थिति को रिव्यू करेगा. इससे पहले 8 जनवरी को चुनाव आचार संहिता लागू होते ही आयोग ने रैली और रोड शो पर रोक लगा दी थी. इसके बाद 3 बार यह रोक बढ़ाई जा चुकी है.


आम चुनाव के दौरान पहले चरण के मतदान से ठीक पहले नियमों में दी गई छूट और राहत के तहत इनडोर के लिए 50% और बाहरी रैलियों के लिए 30% क्षमता की अनुमति है. हालांकि पदयात्रा, रोड शो और वाहन रैलियों पर अभी रोक जारी है. 20 व्यक्तियों की सीमा के साथ घर-घर अभियान हो सकता है.


चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि रैली की जगह पर कई एंट्री और एग्जिट गेट होना जरूरी हैं. रैली करने वाले आयोजकों को कोरोना से जुड़ी सभी गाइडलाइंस का पालन करना होगा. कोरोना से बचने के लिए सावधानियों का पालन करवाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट नोडल अफसर नियुक्त करेंगे।.हालांकि इसकी जिम्मेदारी जिले के DC और SSP पर रहेगी.




बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर में अब दैनिक मामले घटने लगे हैं. आज की बात करें तो देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख से ज्यादा नए केस मिले हैं जो कल की तुलना में 16 प्रतिशत कम हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 865 लोगों की मौत भी हुई है, जिससे कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 01 हजार 979 हो गई है.