ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / कांग्रेस विधायक के काफिले पर नक्सली हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में बाल-बाल बची जान

कांग्रेस विधायक के काफिले पर नक्सली हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में बाल-बाल बची जान

18-Apr-2023 06:53 PM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के बीजापुर से आ रही है, जहां कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सली हमला हुआ है। वारदात उस वक्त हुई जब कांग्रेस विधायक समेत अन्य लोग नक्सल प्रभावित गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड़ सभा करने के बाद वापस जिला मुख्यालय लौट रहे थे। नक्सलियों ने पदेड़ा गांव के पास कांग्रेस विधायक के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी।


फायरिंग की इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान किसी को गोली नहीं लगी और कांग्रेस विधायक समेत काफिले में मौजूद अन्य कांग्रेसी नेता सुरक्षित बच गए। नक्सलियों ने कांग्रेस विधायक के ऊपर क्यों हमला किया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। 


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है। पुलिस ने कांग्रेस विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 


news image