Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
10-Mar-2020 12:20 PM
DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वह जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे. करीब एक घंटे पहले ही पीएम मोदी और अमित शाह से पीएम के आवास पर मुलाकात की थी.
ये भी पढ़ें: सिंधिया के बाद 19 विधायकों ने भी दिया कांग्रेस से इस्तीफा, सभी BJP में होंगे शामिल

बीजेपी में हो सकते हैं शामिल
सिंधिया का हो रहे कांग्रेस में अपमान से भड़के कमलनाथ सरकार के 18 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावे कई विधायक भोपाल छोड़ बेंगलुरू में डेरा डाले हुए हैं. कई माह से सिंधिया को पार्टी से किराना करते पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई विधायक सीएम कमलनाथ से नाराज चल रहे हैं.
कई विधायक बेंगलुरू पहुंचे, विधायकों का नंबर बंद
ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के 7 कैबिनेट मंत्री समेत 17 विधायक बेंगलुरू पहुंच सोमवार को ही पहुंच गए. सभी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया है. मंत्री प्रद्युम्न सिंह, महेंद्र सिंह सिसोदिया, तुलसी सिलावट, इमरती देवी, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभुराम चौधरी और उमंग सिंघार बेंगलुरु गए हैं. बताया जा रहा है कि जिस सभी मंत्रियों और विधायकों को बेंगलुरू के बाहरी इलाके में एक रिसॉर्ट में ठहराया गया है वहां पर 400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. सिंधिया गुट के कुल 22 मंत्रियों में से 18 ने इस्तीफा दे दिया है.