ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / कांग्रेस ने उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को 6 साल के...

कांग्रेस ने उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को 6 साल के लिए किया निष्कासित, आज BJP में हो सकते हैं शामिल

27-Jan-2022 10:04 AM

DESK : बीजेपी में शामिल होने की ख़बरों के बीच कांग्रेस ने उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. मिल रही खबरों के अनुसार कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर उपाध्याय को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर किया है. वहीं ये खबरें आ रही हैं कि उपाध्याय गुरुवार को ही भाजपा जॉइन कर सकते हैं. 


वहीं, भाजपा के टिकट पर टिहरी से सिटिंग विधायक धनसिंह नेगी ने उपाध्याय के विरोध में अपना रुख साफ कर दिया है और उनके कांग्रेस में जाने की चर्चाएं हैं. बता दें कुछ ही दिन पहले उपाध्याय की तमाम पद और ज़िम्मेदारियां भी कांग्रेस ने उनसे छीन लिये थे. माना जा रहा है भाजपा ने 70 में से केवल दो सीटों पर ही उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं. जिनमें से एक सीट टिहरी की है. जो उपाध्याय के प्रभाव वाली सीट है. 


बता दें अब तक यहां से कांग्रेस ने घोषणा नहीं की है और अब इस सीट पर होने वाले इस उलटफेर के बाद ही दोनों पार्टियां यहां से उम्मीदवारों का ऐलान भी कर सकती हैं. यहां से कांग्रेस ने भी अब तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है और अब इस सीट पर होने वाले इस बड़े उलटफेर के बाद ही दोनों पार्टियां यहां से उम्मीदवारों का ऐलान भी कर सकती हैं. लेकिन उससे पहले दलबदल को लेकर खबरों पर निगाहें टिकी हुई हैं.