पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
09-Oct-2019 02:31 PM
DELHI: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के फ्रांस में लड़ाकू विमान राफेल की शस्त्र पूजा किए जाने को लेकर देश की सियासत गरमा गई है. अब इस मामले पर आरोपों और प्रत्यारोपों का दौर शुरु हो गया है. विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसे रक्षा मंत्री का ड्रामा करार दिया है और कहा है कि इस तमाशे की कोई जरुरत नहीं थी. पूर्व सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने शस्त्र पूजा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब कांग्रेस पार्टी ने बोफोर्स तोप की खरीद की थी तो कोई भी मंत्री उसे रिसीव करने नहीं गया था.
शस्त्र पूजा पर कांग्रेस का सवाल
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राफेल की क्षमता का आकलन एयरफोर्स के लोग ही कर सकते हैं और बता सकते हैं कि यह अच्छा विमान है या खराब. रक्षा मंत्री राजनाथ सिहं पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को दिखावा करने की आदत होती हो और वो इसी तरह दिखाने के लिए वहां जातें हैं और विमान पर बैठते हैं.
अमित शाह का कांग्रेस पर पलटवार
उधर कांग्रेस के शस्त्र पूजा पर दिए बयान को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. हरियाणा के कैथल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि क्या विजयादशमी के दौरान शस्त्र पूजा नहीं की जाती है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने रक्षा मंत्री के शस्त्र पूजा की आलोचना की है अमित शाह ने कहा कि पार्टी को यह तय करना चाहिए कि किस मुद्दे पर वो सरकार की आलोचना करे और किस मुद्दे पर नहीं?